Monday, June 23, 2025

33 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

Homeटेक्नोलॉजीदेश प्रदेशआतंकवाद शांति, सद्भावना और विकास का दुश्मन है: श्याम लाल गुप्ता

आतंकवाद शांति, सद्भावना और विकास का दुश्मन है: श्याम लाल गुप्ता

सतना। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू* ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा आक्रोश जताते हुए इसे अत्यंत निंदनीय और अमानवीय करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह निर्दोष हिंदुओं की निर्ममता से हत्या की गई है, उससे पूरा देश दहल गया है और हर भारतीय को गहरा दुख व पीड़ा हुई है। उन्होंने कहा कि “हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” अमरनाथ यात्रा हमारे हिंदू भाइयों-बहनों के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों पर हमला न केवल घिनौना कृत्य है, बल्कि यह मानवता के खिलाफ सीधा हमला है।श्रीगुप्ता ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और उसे समर्थन देने वाले पाकिस्तान की घोर निंदा करते हुए कहा कि *आतंकवाद शांति, सद्भावना और विकास का दुश्मन है।* दोषियों को शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। श्यामू ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है,।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular