Wednesday, April 30, 2025

36.6 C
Delhi
Wednesday, April 30, 2025

Homeधार्मिकघर घर देंगे रामनवमी का न्योता व्यंकटेश शक्ति केन्द्र ने लिया संकल्प

घर घर देंगे रामनवमी का न्योता व्यंकटेश शक्ति केन्द्र ने लिया संकल्प

सतना।हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में 21वें वर्ष की श्रीरामनवमी आयोजन की विशेष तैयारियां प्रारंभ हो गई है। शहर के सात शक्तिकेन्द्रों में व्यंकटेश शक्तिकेंद्र की बड़ी बैठक भरहुत नगर स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। समिति के वरिष्ठ सदस्य उत्तम बनर्जी संयोजक कमलजीत सिंह सेठी हरिओम गुप्ता समाजसेवी प्रमोद तिवारी की उपस्थिति में संपन्न बैठक में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। केंद्र के प्रभारी राजबहादुर मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष शहर के प्रत्येक घर में पीले चावल से रामनवमी शोभायात्रा का न्योता दिया जाएगा इसके लिए क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 से 10 तक के सभी वार्डों के प्रभारी एवं उनकी टोली गठित की जा रही है। पूरा क्षेत्र भगवामय किया जाएगा। समिति के श्यामलाल गुप्ता ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सभी मंदिर एवं धार्मिक केंद्रों की साज सज्जा होगी। प्रत्येक घर श्री राम के जन्मोत्सव का सहभागी बने इसके लिए मातृशक्ति की अलग से टोली बनाई जा रही है। बैठक का संचालन अबीर द्विवेदी ने एवं आभार दीपेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रियंक त्रिपाठी विनोद मिश्र पार्षद आदित्य यादव राजेश गहरवार मनोज दुबे समर सिंह कमलेश गुप्ता हनुमान गुप्ता गोपाल धूत अशोक खनेचा अभिषेक तिवारी रोहित अग्रवाल केशव कोरी सुनील यादव आदर्श त्रिपाठी शिवम भारतीय अभिनव अग्रवाल जगदम्बा द्विवेदी आर पी मिश्रा शैलेंद्र शास्त्री सुमित परौहा मनोज द्विवेदी दीपक शर्मा भारतेन्दु द्विवेदी जी सी शर्मा अरविंद यादव श्रीनिवास कचेर डॉ पूर्णानंद त्रिपाठी अमित तिवारी पुष्पेंद्र पांडेय राकेश पाण्डे सहित क्षेत्र के अनेक रामभक्त शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular