Tuesday, June 24, 2025

30.2 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

Homeप्रदेशअपना सतनासमाज को जोड़ने का काम करती है भाजपा पार्टी की पंचनिष्ठा में...

समाज को जोड़ने का काम करती है भाजपा पार्टी की पंचनिष्ठा में राष्ट्रवाद सबसे पहलेः रणवीर सिंह रावत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तय की रणनीति

सतना- भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है जो राजनीति से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने का काम करता है। पार्टी की जो पंचनिष्ठा है उसमें राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। हर घर तिरंगा अभियान इसी भावना का परिचायक है। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री व रीवा संभाग के संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कही। वे स्थानीय भाजपा कार्यालय मे आयोजित कामकाजी बैठक को मुख्यअतिथि की हैसियत से सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने की जबकि महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार एवं नगर निगम के स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला महामंत्री ऋषभ सिंह ने किया जबकि आभार प्रदर्षन जिला महामंत्री सरोज गुर्जर ने किया। रीवा संभाग के संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने अभियान के उद्येष्यो पर विस्तार के साथ प्रकाष डालते हुए कहा कि अभियान के तीन महत्वपूर्ण बिन्दु है तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा एवं महापुरुषो का सम्मान। संभागीय संगठन प्रभारी श्री रावत ने कहा कि भाजपा नेतृत्व पिछले कई वर्षो से तिरंगा अभियान चला रहा है। इस अभियान मे सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि तिरंगा की पवित्रा बनी रही। उन्होने कहा कि असंख बलिदानो के बाद हमें तिरंगा मिला है।
अभियान से जनसामान्य से जोड़े
हर घर तिरंगा अभियान को जनसामान्य से कैसे जोड़े इस पर विचार करने का आव्हान करते हुए संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह ने कहा कि ऐसा वतावरण बनाये की लोग इसे अपना अभियान मने और लोगो मे राष्ट्रवाद का भाव पैदा हो। हर घर तिरंगा अभियान मे मातृशक्ति और युवा मोर्चा की अहम भूमिका को भी रेखांकित करते हूए उन्होने कहा कि हमेशा ही सभी अभियानो मे सतना अब्बल रहा है और उम्मीद है कि इस अभियान मे भी सतना प्रदेश मे पहले स्थान पर रहेगा वैसे भी काम करने का महत्व तब है तब उस कार्य की सराहना हो और इस मामले मे सतना का भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष की अगुआई मे पार्टी के कार्यक्रमो को बेहतर सामंजस के साथ कर रहा है।
समाज के हित मे काम करने वाली पार्टी है भाजपा: सतीश
भाजपा की कामकाजी बैठक मे आगामी कार्यक्रमो की रुपरेखा रखते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्येष्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नही है। पार्टी समाज हित मे लगातार काम कर रही है और सतना जिला संगठन भी लगातार सक्रिय है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने पूर्व के कार्यक्रमो मे प्रदेश मे सतना के अब्बल रहने पर पार्टी पदाधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान मे भी जिला संगठन सभी को साथ लेकर इसे जन-जन का अभियान बनायेगा। इसके लिए मण्डल, शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर कार्यक्रम किए जायेगें। उन्होने कहा कि इन कार्यक्रमो को सफल बनाने के लिए 9 और 10 को मण्डल स्तर पर बैठक होगी। 11 से तीन दिनो तक शक्ति केन्द्रो और बूथो में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। 14 को विभानव की विभीषिका दिवस मनाया जायेगा इस दौरान व्याख्यान माला का भी आयोजन होगा। उन्होने इस आयोजन को उत्सव का रुप देकर समाज को जोड़ने का आव्हान करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर महिला मोर्चा गरीब बस्तियो मे राखी बांध सकता है, पीएम व सीएम को राखी भेज सकता है, सैनिक परिवारो के बीच रक्षाबंधन मना सककता है।
अभियानो के जरिये समाज को जोड़ने का काम हो रहा: महापौर योगेश ताम्रकार
बैठक को सम्बोधित करते हुए महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर काम व अभियान राजनीति से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने वाला है। उन्होने कांग्रेस पर समाज को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के चरित्र तो सभी के सामने है लेकिन अभी हालही मे बंगलादेष की घटना को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्सीद के बयान की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जो समाज को साथ लेकर आयोजनो को उत्सव के रुप मे मनाता है घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज यदि अपने घरो मे तिरंगा लगा सकते है तो यह भाजपा की ही देन है। इस मौके पर सरल एप्प के प्रभारी व जिला मंत्री संजीव दुबेदी ने पार्टी के सभी कामो मे संगठन एप्प मे फीड कराने का आव्हान किया तो जिला महामंत्री रमाकान्त गौतम ने समर्पण निधि से सम्बन्धित बात रखी जबकि जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने एक पेड़ मॉ के नाम अभियान को भी एप्प मे फीड कराने की बात कही।
मंच में प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा महापौर योगेश ताम्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन उपस्थित रहे,
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह अशोक गुप्ता विजय तिवारी बालेंद्र गौतम किरण सेन जिला महामंत्री ऋषभ सिंह रमाकांत गौतम सरोज गुर्जर जिला मंत्री लव सिंह गौड़ दीपनारायण सिंह जान्हवी त्रिपाठी संजीव दुबेदी रेनू सिंह श्रीकृष्ण दुबेदी कोषाध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता सह कोषाध्यक्ष अनिल सचदेव कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी सह कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र सिंह राठौर मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा पांडेय सीमा सिंह यादव अशोक कोल मंडल अध्यक्ष अभिषेक दत्त पांडेय संजय अग्रवाल दीपक अग्रवाल प्रियंक त्रिपाठी संजय मिश्रा रामकृष्ण तिवारी सुनील मिश्रा ब्रजेश दिबेदी अनुराग सिंह गुड्डा मईयादिन कुशवाहा संतोष गौतम प्रमोद दुबेदी कृष्ण शरण सिंह अवधेश सिंह मृगेन्द्र सिंह केशव विश्वकर्मा रामसहाय गौतम सोसल मीडिया संयोजक विवेक सिंह आई टी शिवांक त्रिपाठी, रामबेटा पांडेय रामदयाल प्यासी जयनारायण सिंह राजेंद्र गौतम साधना पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चार सदस्यीय समिति बनायी गई
सतना – हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा द्वारा जिले मे चार सदस्यीय टीम बनाई गई है यह टीम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष संगठन के निर्देषानुसार आगामी कार्यक्रमो के सफल क्रियान्वयन मे अपनी अहम भूमिका निभाईगी। जिलास्तीय इस टीम मे पार्टी के जिला महामंत्री ऋषभ सिंह, जिला मंत्री रेनू सिंह पटेल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील मिश्रा एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौभाग्य केसरी को शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular