Tuesday, June 24, 2025

32.7 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

Homeप्रदेशअपना सतनामेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद नृशंस हत्या की...

मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद नृशंस हत्या की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने हाथों में मामबत्तियां जलाकर कैडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया

सतना। भाजपा महिला मोर्चा ने कहा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर महिलाओं की सुरक्षा की जाए**ममता बनर्जी की सरकार में महिलाएं और प्रदेश सुरक्षित नहीं ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नही है भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानथी श्रीनिवासन एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के निर्देशानुसार कोलकाता पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद नृशंस हत्या किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सतना द्वारा रीवा रोड स्थित साइन पैलेस से सिमरिया चौराहा स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा तक कैडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट करते हुए पश्चिम बंगाल की महिला विरोधी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की और मृतिक महिला डॉक्टर को महिला मोर्चा ने श्रद्धांजलि अर्पित किया पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करो मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर कि हत्यारे को शीघ्र फांसी दो फांसी,दो ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करो*महिला डॉक्टर के परिवार जनों को न्याय दिलाओ ममता पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस्तीफा दो इस्तीफा दो का नारा भी सेमरिया चौरहा मे लगाया में सभी महिलाएं शहर के श्री साइन मैरिज गार्डन से मामबत्तियां जलाकर जुलूस निकाला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बर्खास्त्री की मांग को लेकर सिमरिया चौराहा स्थित डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास समस्त महिलाओं ने मृतक महिला डॉक्टर को भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्म शांति की प्रार्थना किया और कहा कि ईश्वर “कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद नृशंस हत्या से देश उबल रहा है। बंगाल की राजनीति में तूफान मचा है। कोलकाता पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी के लिए मौत के जुड़े सवालों का जवाब तलाशना आसान नहीं है। जिस तरह प्रारंभिक जांच के बाद केस से जुड़े तथ्य सामने आ रहे हैं, उससे यह स्पष्ट तौर से जाहिर होता है कि यह रेप और हत्या का सामान्य मामला नहीं है। देर रात भीड़ ने हॉस्पिटल में घुसकर तोड़फोड़ की। चश्मदीदों की मानें तो उपद्रवियों ने रेप-मर्डर वाली जगह को टारगेट किया और सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए। यह हमला किसी बड़ी साजिश और बड़े आपराधिक नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है। जब हत्या की परतें उधेड़ी जाएंगी तो एक डॉक्टर की मौत से अलग बड़े कारनामे भी सामने आ सकते हैं।क्या किसी गड़बड़ी की राजदार थी ट्रेनी डॉक्टर 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर की मौत में जिन सवालों से जवाब सीबीआई को तलाशने हैं, वह बेहद गंभीर हैं। इसके बाद ही पता चलेगा कि डॉक्टर की हत्या में कितने लोग शामिल हैं। उसके साथ गैंगरेप और मर्डर किसी साजिश के तहत किया गया। क्या मेडिसिन विभाग में पीजी सेकेंड ईयर की स्टूडेंट अस्पताल में हो रही किसी गड़बड़ी की राजदार थी, जिससे कई सफेदपोश के चेहरे बेनकाब हो सकते थे। अगर यह किसी एक शख्स की वहशी करतूत थी, तो उसने ऐसा क्यों किया? ममता बनर्जी की सरकार में महिला डॉक्टर के साथ की गई हत्या को अस्पताल प्रशासन और पुलिस इस केस में क्या छिपा रही है और क्यों छिपा रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। प्रदेश भी सुरक्षित नहीं महिलाएं भी सुरक्षित नहीं इस प्रकार की बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार की अनेक घटनाएं हो चुकी है ऐसी ममता बनर्जी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की माग की गयी। पश्चिम बंगाल में डॉक्टर बहन के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह यादव जी नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जिला सतना की बहनों के द्वारा पश्चिम बंगाल प्रदेश सरकार के खिलाफ श्री शाइन मैरिज गार्डन से सेमारिया चौराहा तक मौन कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कैंडल मार्च में मुख्य रूप से पूर्व महापौर द्वय श्रीमती ममता पांडेय विमला पाण्डेय महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रियंशा उर्मलिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह जिला मंत्री जान्हवी त्रिपाठी रेनू सिंह , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति अंजना तिवारी मनीषा सिंह, नीता सोनी, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रत्ना चतुर्वेदी, पूजा गुप्ता, महिला मोर्चा जिला महामंत्री, प्रभा पांडे, महिला मोर्चा जिला मंत्री ज्योति सोनी, मंडल अध्यक्ष शिवा द्विवेदी, आयुषी तिवारी, विमला सैनी, शिलम सैनी, आशा शुक्ला वर्षा त्रिपाठी रेखा सिंह माधुरी रावल मौसमी जी शांति गौतम आभा तिवारी रितु ताम्रकार पूजा गौतम कीर्ति राठवानी चांदनी श्रीवास्तव सविता गुप्ता रेखा गुप्ता निशा जयसवाल खुशबू तिवारी के जी बुनकर स्वाति सिंह वंदना अग्रवाल इंदू सिंह माधुरी पांडे प्रेमा कोरी उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular