Tuesday, June 24, 2025

31 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

Homeप्रदेशअपना सतनाप्रिन्टर्स एसोसियेशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

प्रिन्टर्स एसोसियेशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

संजय शाह अध्यक्ष, संजय अग्रवाल सचिव निर्विरोध निर्वाचित

सतना। शहर की व्यापारिक संस्था प्रिन्टर्स एसोसियेशन सतना का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार 22 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे से विन्ध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज सतना के सभागार में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विन्ध्य चेम्बर के अध्यक्ष सतीश सुखेजा रहे। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष संजय शाह ने की।मीडिया प्रभारी सौरभ अग्रवाल (रम्पू) ने बताया कि अधिवेशन की शुरुआत गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई। स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष संजय शाह द्वारा दिया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल की गतिविधियों का फोल्डर विशाल अग्रवाल एवं प्रदीप अवस्थी के संयोजकत्व में विमोचित किया गया। सचिव संजय अग्रवाल द्वारा दो वर्ष के कार्यों की जानकारी देते हुये प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। अधिवेशन को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रिंटर्स एसोसियेशन चेम्बर की सहयोगी संस्थाओं में से प्रथम 10वां स्थान रखती है। बढ़ते समय के साथ प्रिन्टरों ने उच्च आधुनिकता के साथ व्यापार को आगे बढ़ाया है। चेम्बर सभागार में उपस्थित सदस्यों की संख्या को देखते हुये कहा कि अपनी मातृ संस्था के प्रति सदस्यों की एकता, जागरुकता एवं रुचि देखकर में अभिभूत हूं। उन्होंने संस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था समय-समय पर ऐतिहासिक आयोजन करती रहती है। मैं इनके लिए सदैव तत्पर तैयार हूं। संस्था द्वारा सुधाकर जैन, के.जी. गुप्त, चंदन कुशवाहा ‘चुन्नू’ को शाल-श्रीफल व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सत्र 2024-27 के लिए 28 नवीन सदस्यों ने सदस्यता भी प्राप्त की। संस्था द्वारा उनका भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन दिनेश अग्रवाल ने किया। सत्र का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ। भोजन पश्चात द्वितीय सत्र में कोषाध्यक्ष अमित शर्मा द्वारा आय -व्यय पत्रक प्रस्तुत किया गया, जिसमें सदन ने करतल ध्वनि से सचिव प्रतिवेदन एवं आय-व्यय पत्रक का अनुमोदन कर पारित किया। इस दौरान संस्था हित में सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिसका संस्था अध्यक्ष संजय शाह द्वारा निराकरण कर सभी को संतुष्ट करते हुए कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री राम अग्रवाल एवं उनके सहयोगी के रूप में सौरभ अग्रवाल ‘रम्पू’ व श्रीराम अग्रवाल रहे। सत्र 2024 -27 के लिए संजय शाह अध्यक्ष, संजय अग्रवाल सचिव एवं अमित शर्मा कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गए। चुन्नू कुशवाहा उपाध्यक्ष एवं प्रणव गुप्ता ‘मोंटी’ सह सचिव मनोनीत किए गए। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हाई-टी के साथ संपन्न हुआ ।*इनकी रही उपस्थिति . . .*इस गरिमामयी समारोह में संजय शाह, संजय अग्रवाल, सुधाकर जैन, चंदन कुशवाहा ‘चुन्नू’, अमित शर्मा, अनिल पाण्डेय, दिनेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल ‘रम्पू’, प्रदीप अवस्थी, मुकेश जैन, राहुल सिंह, प्रणव गुप्ता, आशीष माहेश्वरी, श्रीराम अग्रवाल, रोहित जैन, अजय जैन, जवाहरलाल मिश्रा, अरविंद सिंह ‘निराला’, धीरज टंडन, अखिलेश गुप्ता, जिया अहमद राज, विजय त्रिपाठी, केशव तिवारी, राजेश मोहाबे, मो. नफीस, सी.एल. गुप्ता, विक्रम सिंह, मनोज जैन, रजनीश अग्रवाल, अवधेश पटेल, विशाल अग्रवाल, उमेश वर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, कुंजीलाल कुशवाहा, अभिनव खरे, अनिल लहंगीर, सोनू गुप्ता, रविराज गुप्ता, बालेन्द्र मिश्रा, विष्णु गुप्ता, हिमेश सिंह, राहुल गुप्ता, अभिषेक खरे, बृजेश गर्ग, रवि जिल्दसाद, आनंद विश्वकर्मा, रामानंद सिंह, सुशील सेन, प्रदीप साहू, लकी सोनी, रम्मू सिंह, वैभव अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, राघव गोयल, राजकुमार बजाज, देवेन्द्र सत्यवानी, विक्रम चांदवानी रमेश अग्रवाल, अनिमेष जैन, राकेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अनुराग गुप्ता इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular