Tuesday, June 24, 2025

32 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

Homeप्रदेशअपना सतनाप्रथम चरण के सदस्यता अभियान में जिले में बने 2 लाख 11...

प्रथम चरण के सदस्यता अभियान में जिले में बने 2 लाख 11 हजार 493 भाजपा सदस्य

कार्यकर्ताओं की कर्मठता और संगठन निष्ठा और जनता में भाजपा की स्वीकार्यता को दर्शाता है : सतीश शर्मा

सतना भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाएं जा रहे सदस्यता अभियान 2024 के प्रथम चरण के अंतिम दिन 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर महा सदस्यता अभियान चलाकर कार्यक्रताओं ने हर बूथ पर 100 सदस्य बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और इसी का परिणाम रहा की सतना जिले में 2 लाख सदस्य बनाकर यह आंकड़ा पार कर लिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू ने बताया की *भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा* के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक तक सतना जिले में 2 लाख 11 हजार 493 वे भाजपा के नवीन सदस्य बनाकर सतना प्रदेश के टॉप टेन में शामिल रहा। श्री शर्मा ने बताया की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2 सितंबर को सदस्यता अभियान 2024 का पहला सदस्य बनकर इस अभियान का शुभारंभ किया था। जिसके अंर्तगत सतना जिले में भी *जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा* के नेतृत्व में बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। श्री शर्मा ने कहा कि सदस्य बनाना जिले के कार्यकर्ताओं की कर्मठता और संगठन निष्ठा और जनता में भाजपा की स्वीकार्यता को दर्शाता है। अभी भी सदस्यता का अभियान जारी है और भाजपा के परिवार में सदस्यों के जुड़ने का सिलसिला चलता रहेगा। श्री शर्मा ने बताया कि 29 सितंबर को हर बूथ में मन की बात का कार्यक्रम होगा और सदस्यता अभियान जारी रहेगा 15 अक्टूबर तक *जिले के सदस्यता अभियान प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बिसेन ने* विधानसभा वार जानकारी देते हुए बताया कि सतना विधानसभा में 77 हजार 800 सदस्य बने, चित्रकूट विधानसभा में 36 हजार 693, रैगांव विधानसभा में 36 हजार 350, तो वही रामपुर बघेलान विधानसभा में भी 35 हजार 854, और नागोद विधानसभा में 24 हजार 796, नवीन सदस्य बनाएं जा चुके हे। इस उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने कहा की सतना जिले के एक एक कार्यक्रताओं की मेहनत एवं परिश्रम के कारण ही जिले ने 2 लाख का आंकड़ा छू लिया है इसके लिए में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेतृत्व को बधाई शुभकामनाएं देता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular