Tuesday, June 24, 2025

31 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

Homeप्रदेशअपना सतनालंका विजयकर लौटे श्रीराम, पुष्पवर्षा कर हुआ राज्याभिषेक

लंका विजयकर लौटे श्रीराम, पुष्पवर्षा कर हुआ राज्याभिषेक


श्री बिहारी रामलीला समाज का श्री राम राज्याभिषेक सुभाष पार्क मैदान में धूम धाम से हुआ

सतना 14 वर्ष तक वन में निवास करने व लंका जीतकर रावण का वध करने के बाद जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अयोध्या पहुंचे, तो नगरवासियों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया। गुरु वशिष्ठ ने श्री राम का तिलक कर उन्हें गद्दी सौंपी और भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया। अभिषेक होते ही नर, किन्नर, गंधर्व, अप्सरा व स्वर्ग से देवताओं ने पुष्प वर्षा की। शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री बिहारी रामलीला समाज के तत्वावधान में सुभाष पार्क मैदान में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन व उनके राज्याभिषेक का मंचन किया। श्री बिहारी रामलीला समाज के अध्यक्ष रवि शंकर गौरी ने भगवान श्री राम का तिलक किया।
18 दिवसीय श्रीराम लीला महोत्सव कार्यक्रम के तहत दशरथ वियोग, राम वन गमन, सीता हरण, रावण वध, राम-भरत मिलाप आदि दृश्यों का सुंदर मंचन करने के बाद कलाकारों ने मंगलवार की राम रामराज्याभिषेक का हर्षकारी व मनमोहक मंचन किया। राज्याभिषेक में प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयुष दीन्हा चौपाई के साथ पहला तिलक लगाते हुए मुनि वशिष्ठ मुनि ने भगवान राम को राजगद्दी सौंप दी। श्री राम का राज्याभिषेक होते ही चारो ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरा मैदान शंखों की नाद से गूंज उठा। श्री राम राज्याभिषेक के साक्षी बनने को मौजूद दर्शकों ने एक स्वर में जय श्री राम का जयघोष चारों दिशाओं में फैला दिया।
श्री बिहारी रामलीला समाज के पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम का तिलक कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंच मैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर योगेश ताम्रकार अध्यक्षता उद्योगपति और वरिष्ठ समाज सेवी मोतीलाल गोयल, विशिष्ट अतिथि सार्थक हॉस्पिटल के संचालक डॉ सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम अग्रवाल रामू भईया, ए के एस यूनिवर्सिटी के संचालक अमित सोनी वरिष्ठ समाज सेवी मृगेंद्र सिंह इंजी आर के अग्रवाल जिला कैट के अध्यक्ष मनोहर वाधवानी मामा भांजा ज्वेलर्स राजदीप अग्रवाल मंच मैं मंचासीन रहे।
श्री राम के राज्याभिषेक की खुशी में स्थानीय कलाकारों ने नृत्य व भगवान की लीलाओं की झांकी प्रस्तुत की। वहीं कलाकारों ने भजन-कीर्तन से सभी को राम भक्ति में डुबो दिया।
कार्यक्रम में मणिकांत महेश्वरी पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी अजय अग्रवाल लखन लाल केसरवानी भास्कर चतुर्वेदी मनमोहन महेश्वरी अशोक दौलतानी आशु खत्री प्रशांत साबू महंत बृजेंद्र कुमार दुबे अध्यक्ष रवि शंकर गौरी महामंत्री राजेश चतुर्वेदी पालन महंत बृजेंद्र कुमार दुबे सह महंत शैलेंद्र कुमार दुबे हरि प्रकाश गोस्वामी अरुण परोहा रामनरेश शुक्ला शिव कुमार शुक्ला नन्हू लाल गर्ग नरेन्द्र चन्द्र गुप्ता रामचरण गुप्ता सुरेश केसरवानी रमाकांत पटेल अंकुर दुबे मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू आशुतोष दुबे मधुसूदन गुप्ता कमलेश कुशवाहा राजेश दहिया हर्षिता गुप्ता नवीन गुप्ता मुन्ना मथुरा गुप्ता के के चौरसिया जितेन्द्र सबनानी मुकेश साकेत तबला, राजेश दाहिया ढोलक, डेफोडिल्स स्कूल से प्रणव गुप्ता, दददू मिस्त्री, श्रेय शुक्ला रमेश शुक्ला,ऋषभ शुक्ला, शुभांक शुक्ला, पार्थ शुक्ला, रोहित शुक्ला, शिवाक शुक्ला, हरिओम गुप्ता रामावतार त्रिपाठी इंजी राकेश रैकवार अभिषेक जैन संजय अग्रवाल बाल कलाकार दीप शुक्ला, मंगलेश्वर मिश्रा, एन एल गर्ग, रामजी मिश्रा, कमलेश कुमार गर्ग (छुटकैली), प्रमोद चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, पं रामनरेश शुक्ल व्यास, प्रदीप पाठक, उमा शंकर मिश्रा, चुन्नू उमर्लिया, सत्य नारायण बजरंगी, शिवकुमार शुक्ला, इंज़ी बलराम गुप्ता पुरूषोतम अग्रवाल रामनाथ दाहिया, उमेश कुमार सोनी, कमलेश कुशवाहा कोटर, ऋषि शुक्ला, अश्विनी शुक्ला बसंत शर्मा संजय सिंह अंशुल बंसल श्रद्धा बंसल सूर्य प्रकाश सिंह विष्णु गुप्ता दिलीप क्षीरसागर रवि दुबेदी नीरज अहिरवार प्रदीप चौरसिया अशोक खानेचा आशीष वाजपेई जेठा नन्द वाधवानी गुरुमुख पंजवानी अभिषेक जैन संजय अग्रवाल अरुण मणि वीरेन्द्र गोस्वामी विजय सिंह प्रीति सिंह विनोद दुबेदी सत्यम केसरवानी अशोक शुक्ला विजय गुप्ता नीलांबर झा कमल मंघनानी दीपक अग्रवाल बलराम गुप्ता संजय गुप्ता जे पी गुप्ता आशीष चौरसिया विष्णु अग्रवाल प्रवीण मित्तल राजेंद्र अग्रवाल शशि राजेश अग्रवाल, उपस्थित रहे।
संचालन हरिप्रकाश गोस्वामी श्याम लाल गुप्ता श्यामू ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular