Tuesday, June 24, 2025

32.7 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

Homeप्रदेशअपना सतनासीवर कार्य में 2 करोड़ की केबल चोरी, प्रोजेक्ट्स में देरी पर...

सीवर कार्य में 2 करोड़ की केबल चोरी, प्रोजेक्ट्स में देरी पर मंत्री-महापौर सख्त, FIR व LD के निर्देश

सतना नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के कार्य के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की BSNL ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी का मामला सामने आया है। इसमें सीवर ठेकेदार Envirad Project Pvt. Ltd. और BSNL अधिकारियों की मिलीभगत का संदेह है। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने चोरी के संबंध में ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर FI Khan समेत अन्य पर तत्काल FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री ने पूर्व निर्देशों पर कार्यवाही रिपोर्ट न देने पर नगर निगम आयुक्त पर भी नाराजगी व्यक्त की।
सीवर प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर मंत्री व महापौर ने संविदाकार मेसर्स PC स्नेहल (जिन्होंने अब 15 दिन में काम पूरा करने का वादा किया है) और एनविराड प्रोजेक्ट्स पर LD (विलंब शुल्क) अधिरोपित करने के आदेश दिए हैं।
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए मंत्री व महापौर ने नगर निगम, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पुलिस अधीक्षक को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
यह कार्रवाईयां शहर में कार्यों में तेजी लाने और अव्यवस्थाओं को दूर करने के उद्देश्य से की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular