Tuesday, June 24, 2025

31 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

Homeबड़ी खबरचित्रकूट पहुंचे उप राष्ट्रपति : राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने की अगवानी की

चित्रकूट पहुंचे उप राष्ट्रपति : राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने की अगवानी की

चित्रकूट (सतना)। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सतना जिले के चित्रकूट आगमन पर मिनिस्टर इन वेटिंग राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने उनकी अगवानी की। राज्यमंत्री ने शाल एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उप राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश की धरती पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजवर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ावर्ग कल्याण नरेंद्र कश्यप, महापौर सतना योगेश ताम्रकार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल, कमिश्नर रीवा बीएस जामोद, आईजी विनीत खन्ना, डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने भी उप राष्ट्रपति का हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी डॉ श्रीमती सुदेश धनखड़ भी साथ पहुंची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular