भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा जी की श्रद्धांजलि सभा संपन्न

सतना- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद स्व. प्रभात झा के निधन पर पार्टी के जिला कार्यालय मे शोक श्रद्धान्जलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रदेषाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद रहे। स्व. प्रभात झा जी उत्कृष्ट विचारक और श्रेष्ठ राजनेता थे। उन्होने कहा कि स्व. झा कार्यकर्ताओ के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी के कार्य विस्तार और समाज के लिए समर्पित कर दिया। चिंतक और लेखक होने के साथ वो पार्टी के कार्यकर्ताओ के पथ प्रदर्षक थे पूरे प्रदेश मे कार्यकर्ताओ से उनका व्यक्तिगत लगाव और जीवान्त सम्पर्क समाज जीवन मे किस प्रकार काम करना चाहिए इसकी प्रेरणा देता है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य विस्तार मे उनका अमूल्य योगदान है। उन्होने पार्टी की वैचारिक पत्रिका कमल संदेष और चरैवेती के संपादक बतौर काम करते हुए बौद्धिक क्षेत्र मे कार्य किया। पार्टी के सभी बड़े नेताओ के भाषण लिखने के साथ भारतीय जनता पार्टी के रणनीति किस प्रकार से होनी चाहिए यह भी वो शीर्ष नेतृत्व के साथ साझा करते थे। सांसद श्री सिंह ने कहा कि उनका जीवन बेहद सादगी और सरल था, छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओ के प्रति बेहद स्नेह जनक उनका व्यवहार होता था। आज वो हम सब के बीच नही है। श्री प्रभात झा जी का दुखद निधन समाज और देश के अपूर्णीय छति है। पार्टी के समस्त नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कर्तव्य से विचारधारा को उनके जीवन के पत्रकारिता से लेकर के राजनीतिक सफर तक विचारों को रखा। और वही कार्यकर्ताओं द्वारा उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर आत्म शांति की प्रार्थना की गई।स्वर्गीय प्रभात झा जी की श्रद्धांजलि सभा में सांसद गणेश सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के विचारों को लेकर संगठन और राजनीतिक क्षेत्र में विभिन्न संगठनत्म जिम्मेदारियां का पूर्ण रूप से निर्वाह करते हुए संघर्ष की पराकाष्ठा की। स्वर्गीय प्रभात जी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को जानते थे और कार्यकर्ताओं के मन में बसे थे। प्रभात झा जी वर्षों तक विचार के समाचार पत्र स्वदेश में पत्रकारिता की प्रखरता के लिए जाने गए। उन्हें राजनैतिक क्षेत्र में भेजा गया तो उन्होंने यहां भी अपनी प्रतिभा की विलक्षणता को सिद्ध किया। प्रभात झा जी को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी। उस समय राजनैतिक दलों में मीडिया विभाग की अवधारणा भी नहीं थी। वे कमल संदेश के संपादक रहे तो उसकी चर्चा देशव्यापी थी। प्रभात जी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने तो संगठन में असंख्य नवाचार हुए। सांसद और राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में भी उन्होंने अपना एक स्थान स्थापित किया। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दी। उन्होंने कहा हम सब कार्यकर्ता उनके जीवन के विचारों को लेकर संगठन को मजबूत बनाते हुए कार्य करें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय प्रभात जी के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए- डॉ स्वपना वर्मा
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ स्वपना वर्मा ने कहा कि कि स्वर्गीय प्रभात जी ने अपने जीवन संघर्ष के साथ सदा सरलता में व्यतीत किया । जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई उसका उन्होंने अक्षर सह पालन किया। जिस संगठन ने उन्हें जिम्मेदारियां दी जिसका उन्होंने पूर्ण रूप से संघर्ष और पराकाष्ठा के साथ आगे बढ़ने का कार्य किया हम सब कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।स्वर्गीय प्रभात जी ने संगठन और पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया श्री विनोद यादव-* भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री विनोद यादव ने उनके जीवन का स्मरण सुनते हुए कहा की प्रभात जी जहां भी मिलते थे वहां उनका हमेशा कार्यकर्ता भाव से प्रेम होता था । जिन्होंने संगठन से लेकर के राज्यसभा और स्वदेश समाचार पत्र के संपादन कार्य से लेकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। यह पूरे प्रदेश के लिए दुख की बात है भगवान अपने चरणों में शांति प्रदान करें यही उनके लिए श्रद्धांजलि अर्पित है।
व्यक्ति नहीं वह एक बड़े विचार थे- सुरेंद्र सिंह बघेल
पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि स्वर्गीय प्रभात जी व्यक्ति नहीं एक विचार थे हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन संघर्ष की पराकाष्ठा के साथ व्यतीत हुआ। पूर्व महपोर पुष्कर सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए स्वर्गीय प्रभात जी के जीवनकाल में प्रकाश डाला। और कहां की स्वर्गीय प्रभात जी व्यक्ति नहीं विचार और कार्यकर्ताओं के बीच परिवार भाव को लेकर काम करते थे।
गरीबी का अहसास था इसलिए हमेशा करते थे मदद : नरेन्द्र त्रिपाठी
नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रभात झा को गरीबी का अहसास ही नहीं अनुभव भी था इसीलिए वे गरीबों के प्रति हमेशा उदार रहते थे। वे जिसके खिलाफ खड़े होते तो पीछे नहीं हटे और जिसके साथ खड़े होते तो कभी साथ नहीं छोड़ते थे। उनके ये ही गुण उनके भविष्य की आधारशिला बने। भाजपा के तब के शीर्ष नेता कुशाभाऊ ठाकरे के लिए प्रभात झा सबसे भरोसे के कार्यकर्ता थे। उनका यही विश्वास प्रभात को ग्वालियर से भोपाल ले गया। यही कारण है कि प्रभात झा के ग्वालियर में बंगला का नाम भी “सहयोग’ रखा गया था।मंच में पार्टी के नरेन्द्र त्रिपाठी, विनोद यादव, विनोद तिवारी, सुरेन्द्र सिंह बघेल, डॉ. स्वप्ना वर्मा, ऊषा चौधरी, राजाराम त्रिपाठी, विमला पाण्डेय, पुष्कर सिंह तोमर, सुधीर सिंह तोमर, कामता पाण्डेय, संजय शाह ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह पटेल ने की, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रमाकान्त गौतम ने किया। शोक श्रद्धान्जलि अर्पित करने वालो मे विजय तिवारी, किरण सेन, सुधा सिंह, संजय तीर्थवानी, बालेन्द्र गौतम, जान्हवी त्रिपाठी, सुनील सेनानी, अभिषेक तिवारी, श्यामलाल गुप्ता श्यामू, सीमा सिंह यादव, सतीष सुखेजा, रामसागर पाण्डेय, अरविन्द मिश्रा, प्रियंक त्रिपाठी, अभिषेकदत्त पाण्डेय, संजय अग्रवाल, अवधेष सिंह, मृगेन्द्र सिंह, मनीष तिवारी, रवीन्द्र सिंह सेठी, अतुल सिंह परिहार, के.के. त्रिपाठी, सौरभ नायक, अरुण सिंह परिहार, वीरेन्द्र द्विवेदी, रेखा सिंह, आषा शुक्ला, शिवा द्विवेदी, अंजना तिवारी, मनीषा सिंह, भास्कर चतुर्वेदी, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अषोक सिंह, षिवभगत मिश्रा, रमेष तिवारी, राजेष तिवारी, कल्याणदास विष्वकर्मा, अषोक नामदेव, विनोद जायसवाल, राहुल जैन, शंकर सोनी, रोहित अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, जतिन यादव, आदित्य यादव, कमल बाल्मीक, रमेष शुक्ला, आयूषी तिवारी, ममता श्रीवास्तव, भइयालाल चौधरी, विमल नामदेव, गजेन्द्र सिंह, बृजेष शुक्ला, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।