Monday, June 23, 2025

33 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

Homeराजनीतिभारतीय राजनीति में स्वर्गीय अटल जी को सर्वमान्य नेता माना जाता है...

भारतीय राजनीति में स्वर्गीय अटल जी को सर्वमान्य नेता माना जाता है : सतीश शर्मा

सतना भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि पार्टी का पहला अध्यक्ष बनकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने स्व. अटलजी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन खुली किताब की तरह है। अटल जी के भाषण उनके विचार उनकी शब्द रचना, जैसे छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता, धैर्य का संदेश देते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि अटल जी ने आजादी के पहले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की और पांच-पांच प्रधानमंत्री के सामने लगातार 50 साल विपक्ष की भूमिका को मजबूती के साथ निभाया। अटल जी ने एक बार नहीं दो-दो बार संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी को स्थापित करने का काम किया। हम सौभाग्यशाली है कि हमें श्री अटल जी के उदार विचार और भाषण सुनने को मिले और यही हमें आज भी संबल प्रदान करते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने के लिए अथक मेहनत और परिश्रम किया। ऐसा माना गया है कि भारत के राजनीतिक इतिहास में सर्वमान्य नेता की अभी तक रही तो श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उन्होंने 1980 में कार्यभार संभालने के बाद पार्टी को मजबूत करने का काम किया। संगठन के प्रति प्रतिबद्ध होकर काम करने की भूमिका अटल जी ने जो निभाई उसका ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। अटल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि अटल जी ने जिस संगठन को खड़ा किया हम सब हमारी शक्ति और सकारात्मकता के साथ हमेशा उसे आगे बढ़ाते रहेंगे। यह ही हमारी अटल जी को सच्ची श्रद्दाजंलि होगी।जिले के सभी मंडलों मे मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि।श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, नरेंद्र त्रिपाठी शंकरदयाल त्रिपाठी विमला पांडेय ममता पांडेय जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता विजय तिवारी सुधा सिंह संजय तीर्थवाणी जिला महामंत्री रमाकांत गौतम जिला मंत्री कामता पांडेय संजीव दुबेदी कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी संजय शाह सतीश सुखेजा जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू बालकृष्ण शुक्ला शैलेन्द्र शर्मा रोहित अग्रवाल सीमा सिंह यादव श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular