Tuesday, June 24, 2025

32.7 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

HomeBlogकानपुर देहात के रनिया इंडस्ट्रियल एरिया में फोम फैक्ट्री में आग, हादसे...

कानपुर देहात के रनिया इंडस्ट्रियल एरिया में फोम फैक्ट्री में आग, हादसे में 6 मजदूरों की हुई मौत


कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में गद्दा बनाने वाली एक फैक्ट्री में कल लगी भीषण आग में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि जिस समय ये घटना हुई उस दौरान फैक्ट्री में रात की शिफ्ट के दौरान करीब 11 कर्मचारी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे औद्योगिक क्षेत्र रनियां में गद्दा फैक्ट्री के LPG यूनिट में गैस रिसाव हो गया। इसके बाद तेज धमाका हुआ और आग लग गई। इस दौरान गोदाम में काम कर रहे 11 मजदूरों में से 10 अंदर ही फंस गए। जिला प्रशासन ने फैक्ट्री को किया सील, अवैध रूप से चल रही थी फोम की फैक्ट्री, थाना रनिया क्षेत्र की आरपी पोलिपेक फैक्ट्री का मामला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular