Tuesday, June 24, 2025

32 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

Homeप्रदेशअपना सतनासतना में रात्रि 12 बजे चलती ट्रेन से गिर कर घायल हुआ...

सतना में रात्रि 12 बजे चलती ट्रेन से गिर कर घायल हुआ 17 वर्षीय किशोर, डायल-100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

सतना । थाना कोतवाली क्षेत्र के लगरगवां रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर कर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 22-09-2024 को रात्रि 12 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद तथा पायलेट माधव पयासी ने घटना स्थल पर पहुँच कर बताया की अमन कुमार पासवान पिता कपिल देव पासवान उम्र 17 वर्ष निवासी जिला समस्तीपुर, बिहार चलती ट्रेन से गिर कर घायल हो गया था। डायल-112/100 जवानों द्वारा घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल सतना पहुँचाया गया। डायल-112/100 जवानों की तत्परता से घायल अमन को समय पर उपचार मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन पासवान बिहार से गोवा जा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular