
सतना। 22 सितंबर। रविवार। एकेएस के बी. टेक इलेक्ट्रिकल के छात्रों ने प्रिज्म सीमेंट प्लांट मनकहरी, सतना की एक दिवसीय विजिट । प्लांट में श्री संजय सिंह (जनरल मैनेजर) एवं श्री राजेश कुमार (ज्वाइंट जनरल मैनेजर) द्वारा प्लांट की संरचना और कार्यविधि के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी दी गई। यह सीमेंट प्लांट देश के सबसे बड़े सीमेंट प्लांट्स में से एक है, इसे राजन रहेजा ग्रुप द्वारा 1997 में स्थापित किया गया था। यह प्लांट मुख्यतः मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार में सीमेंट का विक्रय करता है। इस प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता 5.6 एमटीपीए है और अंतिम वित्तीय वर्ष में प्लांट ने 6.58 एम टी सीमेंट बेची है। प्लांट में 22.4 एम डब्लू का वाटर हीट रिकवरी सिस्टम और 22.5 मेगावाट का सोलर पैनल स्थापित किया गया है, जो 132/6.6 केवी के दो ट्रांसफॉर्मर्स की सहायता से प्लांट में इलेक्ट्रिसिटी की आपूर्ति करते हैं। प्लांट में 500 किलोवाट से अधिक क्षमता की मशीन्स को चलाने हेतु 6.6 किलोवाट सप्लाई और 100 kw से कम की मशीनों के लिए 415 वॉट सप्लाई का उपयोग किया जाता है। 6.6 किलोवाट को 415 वॉट में बदलने के लिए मोटर कंट्रोल सेट का उपयोग किया जाता है जो पी सी एल की मदद से सप्लाई पावर को वैध सीमा में परिवर्तित करता है। यह संपूर्ण प्लांट ऑटोमेटेड है, इसके लिए यहां स्काडा सिस्टम का उपयोग किया जाता है। इस प्लांट ने स्थानीय आर्थिक विकास में अहम योगदान दिया है। विजिट में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन सहायक प्रोफेसर प्रांजल मिश्र और प्रयोगशाला सहायक मधु सोनी द्वारा किया गया। प्लांट एचआर संतोष पाण्डेय ने विजिट में को-ऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई। एकदिवसीय विजिट का निर्धारण इंजी. आर. के. श्रीवास्तव ,प्रशाशक इंजी.और विभागाध्यक्ष डॉक्टर रमा शुक्ला ने किया।