Saturday, June 7, 2025

31.7 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025

Homeउत्तरप्रदेशसमाज के लोगों को समाज के उत्थान के बारे में सोचना चाहिए...

समाज के लोगों को समाज के उत्थान के बारे में सोचना चाहिए : संजय गुप्ता


नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रांतीय पदाधिकारियों ने ग्रहण किया शपथ

सतना/मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के सिटी क्लब के सभागार में अखिल भारतीय वैश्य हलवाई (मोदनवाल) समाज की राष्ट्रीय कार्यकारी की नई इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ। चुनाव नौ अप्रैल को भदोही में हुआ था। मुख्य अतिथि व चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि हलवाई समाज कभी हराम की नहीं खाता है। भगवान को भोग लगाने से पहले हलवाई बनाई हुई भोग को लगता है। उसके बाद भोग लगाया जाता है। समाज के लोग बटे हुए हैं। उनका उत्थान नहीं हो रहा है, उसकी सबसे बड़ी कमी सामाजिक एकता का अभाव है,सिटी क्लब के सभागार में अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित करते मुख्य अतिथि व मंचासीन अन्य अतिथिगण। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि समाज के लोगों को समाज के उत्थान के बारे में सोचना चाहिए। शपथ ग्रहण करने वालों में ओमप्रकाश गुप्ता भदोही अध्यक्ष, डॉ. प्यारेलाल गुप्ता मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. अनिल कुमान गुप्ता लखनऊ महामंत्री, हनुमान प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष जबलपुर, विनय कुमार गुप्ता भदोही उपकोषाध्यक्ष, आय व्यय निरीक्षक पंकज गुप्ता रीवा हलवाई समाज के संरक्षक राजेश गुप्ता अध्यक्ष जगमोहन जी सचिव विनोद गुप्ता,मैहर से डाली गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता,नीरज गुप्ता,सतना से विष्णु गुप्ता सचिव एवं अन्य प्रांतों से स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular