Tuesday, June 24, 2025

32.7 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

HomeBlogश्री कशौधन वैश्य समाज ने किया पौधरोपण एक पेड़ मां के नाम

श्री कशौधन वैश्य समाज ने किया पौधरोपण एक पेड़ मां के नाम

सतना। श्री कशौधन वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने श्री कशौधन वैश्य समाज के नए धर्मशाला पानी की टंकी के आगे नवीन धर्मशाला में *एक पेड़ मां के नाम* पौधरोपण किया। अध्यक्ष राधिका गुप्ता ने कहा कि हम सबके जीवन में ‘मां’ का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां, हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर मां, अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है, जिसे कोई चुका नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं, लेकिन, और कुछ कर सकते हैं क्या? इसी सोच में से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है- ‘एक पेड़ मां के नाम’। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। अपनी मां के साथ मिलकर, या उनके नाम पर, एक पेड़ जरूर लगाएं और मुझे ये देखकर बहुत खुशी है कि मां की स्मृति में या उनके सम्मान में पेड़ लगाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।श्री गुप्ता ने कहा कि हर कोई अपनी मां के लिए पेड़ लगा रहा है- चाहे वो अमीर हो या गरीब, चाहे वो कामकाजी महिला हो या गृहिणी। इस अभियान ने सबको मां के प्रति अपना स्नेह जताने का समान अवसर दिया है। इस दौरान हरिओम गुप्ता राधिका गुप्ता श्रीनाथ गुप्ता श्याम लाल गुप्ता श्यामू रामफल गुप्ता कामता गुप्ता गणेश गुप्ता महेश गुप्ता अशोक कुमार गुप्ता वृंदावन गुप्ता जितेन्द्र गुप्ता राजेश गुप्ता तमरा, शंकर लाल गुप्ता जितेन्द्र गुप्ता विकाश गुप्ता रामजी गुप्ता विश्वनाथ गुप्ता विजय गुप्ता राहुल गुप्ता सुरेश गुप्ता रूपेश गुप्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular