Tuesday, June 24, 2025

32.7 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

HomeBlogबाबा अमरनाथ यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत,चौदह वर्षों से कर रहे

बाबा अमरनाथ यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत,चौदह वर्षों से कर रहे

सतना।बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लौट रहे सतना और रीवा के प्रथम जत्थे का सतना रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस जत्थे में शामिल 14 वीं बार अमरनाथ यात्रा पूर्ण करने वाले राजेश कुमार दुबे रीवा ने बताया कि इस बार के दर्शन बहुत ही भव्य और दिव्य रहे। शासन की इस बार की व्यवस्थाएं चाक चौबंद सुरक्षा के साथ बहुत ही सुव्यवस्थित थी। सतना स्टेशन पर हिंदू पर्व समन्वय समिति के मनमोहन माहेश्वरी विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन प्रदीप चौरसिया शंकरलाल कचेर रामजी चौरसिया राजेश दुबे राजीव द्विवेदी शैलेंद्र सिंह प्रदीप गुप्ता विनोद विश्वकर्मा सीताराम कोरी राजीव शर्मा अमित सिंह प्रदीप अग्रवाल रवि तोलवानी गौरव पुरुस्वानी सहित अनेक भक्त शामिल रहे।*सनातन का सुंदर रूप है अमरनाथ यात्रा* : इस अवसर पर समिति के मनमोहन माहेश्वरी ने कहा कि भारत की उज्ज्वल परम्परा में तीर्थ यात्राओं का बहुत महत्व है। समरस सामाजिक धार्मिक समाज सनातन मान्यताओं को कष्ट सहकर भी आत्मसात करता है तब भारत आध्यात्मिक रूप से समृद्ध होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular