सतना। जिला प्रजापति संघ सतना ब्लॉक कमेटी के नेतृत्व में तीसरा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से जैतवारा में संपन्न हुआ। गोरेलाल प्रजापति संघ जिला अध्यक्ष बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह गहरवार विधायक विधानसभा चित्रकूट रहे, कार्यकम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोरेलाल प्रजापति, विशिष्ट अतिथि कामता प्रसाद, संजय शुक्ला, रेनू डोहर, संगीता बेद, मुनि प्रजापति , संतोष गिब्बा प्रजापति धनीराम, बीड़ी प्रजापति जिला उपाध्यक्ष कुंजीलाल प्रजापति जिला संघ कोषाध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापति जिला संघ सचिव राजाबाबू ब्लॉक अध्यक्ष मझगांव राजीव प्रजापति सचिव राहुल प्रजापति कोषाध्यक्ष अंजलि प्रजापति कमलेश कुमार केशवानी मणी राज सिंह कुतेलाल प्रजापति पूर्व सरपंच धर्मराज सोनमा प्रजापति रिटायर शिक्षक रहे हैं। मुख्य अतिथि विधायक श्री गहरवार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वो शक्ति है जिससे दुनिया का विकास होता है आज़ प्रत्येक नागरिकों को शिक्षा ज्ञान-विज्ञान संविधान की ओर बढ़ाना चाहिए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर जिला अध्यक्ष गोरेलाल प्रजापति ने कहा कि जिला प्रजापति संघ सतना सहित ब्लॉक कमेटी का प्रयास है कि छात्र-छात्राओं सहित प्रत्येक नागरिकों को शिक्षा जागरूकता ज्ञान-विज्ञान संविधान की आवश्यकता इस तरह समझें जैसे जीवन के लिए भोजन पानी हवा अग्नि के बिना जीवन संभव नहीं। विशिष्ट अतिथि संजय शुक्ला महामंत्री ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन में समता बंधुत्व भाईचारा एकता कायम बनाएं रखने की चाभी है शिक्षा जागरूकता ज्ञान-विज्ञान संविधान अनुसार हम सब एक ही परिवार समाज के नागरिक हैं। प्रत्येक नागरिकों को शिक्षा की ओर अग्रसर रहना चाहिए, प्रत्येक छात्र-छात्राओं के जीवन में शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी है वहीं सभी अतिथियों ने शिक्षा जागरूकता ज्ञान-विज्ञान संविधान पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं सहित उनके माता-पिता गुरुजन वरिष्ठ गणमान्य जनों का सम्मान किये। कार्यक्रम में उपस्थित मिठाई लाल प्रजापति वरिष्ठ समाजसेवी राममिलन प्रजापति शंकर प्रजापति आनंद प्रजापति बृजेश प्रजापति कृष्ण कुमार कुंते प्रजापति सोनवा प्रजापति रिटायर शिक्षक अनेक राम प्रजापति राजेश प्रजापति राजा प्रजापति राजकुमारी प्रजापति रविंद्र प्रजापति सुरेश प्रजापति मोतीलाल प्रजापति बृजेश प्रजापति सोनू प्रजापति रमेश प्रजापति डाक्टर आर एल कुशवाहा कमलेश प्रजापति लालू प्रजापति सोहन प्रजापति पप्पू प्रजापति अमृतलाल प्रजापति रवि लाल दिन्नू प्रजापति वेद मुनि प्रजापति कान्हा प्रजापति किशोर प्रजापति सुनील प्रजापति शिबू प्रजापति सोनम अंजलि प्रजापति प्राजंलि प्रजापति सहित सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं सहित उनके माता-पिता गुरुजन वरिष्ठ गणमान्य जनों के आन-बान-शान सम्मान कार्यक्रम समरोह को बड़े धूम-धाम से संपन्न किया।
