Tuesday, June 24, 2025

32 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

HomeBlogवर्षा ने दिखाया अपना विकराल रूप, मचा हाहाकार

वर्षा ने दिखाया अपना विकराल रूप, मचा हाहाकार

सतना। वर्षा ऋतु में बरसात ने अपना विकराल रूप दिखलाया है। शहर के कई क्षेत्र लबालब हो गए तो शहर के आसपास के गांवों की स्थिति और अधिक डंवाडोल हो गई। लगातार चल रही वर्षा ने कई आशंकाओं को जन्म दिया है। प्रशासन को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर देना चाहिए। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी के साथ चल रहा है फिर भी बाढ़ और जल भराव के दृश्य देखकर लोगों की आत्मा कांपने लगी है। प्रशासन और लोगों के समझाने के बावजूद कुछ लोगों ने अपनी मनमानी की। अमरपाटन थाना अंतर्गत कठहा के झझौआ झरने में सेल्फी लेने की कोशिश के दौरान दो युवक बह गए। इनमे से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ और जल भराव के कारण लोगों का जीवन अस् त व्यस्त हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular