

सतना। हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की श्रृंखला में आज महादेवा स्थित श्रीराम वनवासी आश्रम में अच्छी गुणवत्ता के छायादार सघन वृक्षारोपण किया गया। सावन मास के हरियाली तीजे के पवित्र दिन पर समिति के सदस्य इंजी. राकेश रैकवार की पुत्री डॉ कृपाली रैकवार के जन्मदिवस उपलक्ष्य में समिति के सदस्यों ने सपरिवार आकर वृक्षों का पूजन कर विधिवत वृक्षारोपण किया एवं ट्री गार्ड लगाकर इन वृक्षों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के महापौर योगेश ताम्रकार अध्यक्ष रामावतार चमड़िया संयोजक लखनलाल केशरवानी उत्तम बनर्जी मणिकांत माहेश्वरी घनश्यामदास सोनी जितेंद्र जैन हेमचंद जायसवाल ललित महेश्वरी हरिओम गुप्ता नरेंद्र चंद्र गुप्ता संदीप चमड़िया अशोक वसानी अमित सोनी रामचरण गुप्ता संजय शाह श्रीमती राजकुमारी शुक्ला अर्पिता सोनी जाह्नवी त्रिपाठी किरण केसरवानी डॉली चमड़िया बलराम शुक्ल विनोद पंडित प्रह्लाद कुशवाहा जितिन यादव आशीष तिवारी उत्तम सिंह राजेश कोटवानी राजबहादुर मिश्रा इंजी. बलराम गुप्ता नीलांबर झा निगम मनोज सोनकर लक्ष्मी रैकवार आदित्य तिवारी चंद्रप्रकाश रैकवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
समिति ने लिया 111 वृक्षारोपण का संकल्प
वरिष्ठ सदस्य उत्तम बनर्जी ने बताया कि 15 अगस्त को महापौर के संकल्प में समिति ने भी अपना योगदान जोड़कर 111 वृक्ष लगाने की सहमति दी है। सभी सदस्य परिवार सहित उस विशाल आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
भारत मां का ऋण है हम पर : महापौर
समिति के सदस्य एवं महापौर योगेश ताम्रकार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी पर भारत मां का बहुत ऋण है। मां के नाम एक वृक्ष लगाना हमारा उत्तरदायित्व है। हिंदू पर्व समन्वय समिति वृक्षारोपण के लिए शहर में एक आदर्श बनेगा।