
सतना। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय नारायण कुटी में केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में वायु सेना से अवकाश प्राप्त फ्लाइंग लेफ्टिनेंट सत्यपाल सिंह परिहार ने महाकौशल प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी नगर संघचालक कृष्णकुमार गुप्ता न्यास के संरक्षक मनमोहन महेश्वरी अध्यक्ष चिंतामणि चतुर्वेदी की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में भारत ही ऐसा देश है जो अपनी संस्कृति और परम्पराओ से समृद्ध है। देश इस समय बहुत सी चुनौतियां से जूझ रहा है। समाज विरोधी तत्व देश में आराजकता फैलाकर अशांति उत्पन्न करना चाहते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ही देश और समाज को आशा है। कार्यक्रम में मध्यक्षेत्र प्रचारक प्रमुख शिवरामजी समदड़िया प्रांत घोष प्रमुख कौशलेंद्र जिला प्रचारक विनोद संजय सिंघई शैलेंद्र सिंह उमेश दुबे नरेंद्र चंद गुप्ता शिवप्रताप सिंह ललित शर्मा धर्मेंद्र अग्निहोत्री नवनीत वर्मा सुनील गुप्ता धर्मदास अग्रवाल रामसूरत पाल आशीष गुप्ता रामखेलावन सोनी नानक राम आशीष तिवारी जगदीश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।