
सतना श्री बिहारी रामलीला समाज द्वारा सुभाष पार्क मैदान में संचालित रामलीला में धनुष यज्ञ के मंचन के साथ प्रभु श्री राम की बारात बिहारी मंदिर से धूमधाम के साथ जनक पूरी (सिटी कोतवाली के पीछे), के लिए प्रभु श्रीराम की बारात निकाली प्रभु श्रीराम की बारात का दृश्य अत्यंत मनोरम और भव्य था। धनुष यज्ञ के बाद जनकपुर में सीता और श्रीराम का विवाह निश्चित हुआ, जिसके बाद अयोध्या से बारात निकली। राजा दशरथ ने अपने पुत्रों के विवाह के लिए बहुत ही शानदार तैयारियां कीं।बारात की शोभा अद्भुत थी। बारात में सजे-धजे रथ, घोड़े, थीं, जिन्हें फूलों और ध्वजाओं से सजाया गया था। पूरे मार्ग में उत्सव का माहौल था, लोग श्रीराम और उनके भाइयों के दर्शन के लिए उमड़ पड़े थे। दशरथ जी स्वयं मुख्य मार्गदर्शक के रूप में बारात का नेतृत्व कर रहे थे। अयोध्या से बड़े-बड़े राजा, महारथी, संत, साधु, और राज्य के प्रतिष्ठित लोग भी इस बारात का हिस्सा बने।बारात में सबसे आगे चारों भाई (श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, और शत्रुघ्न) थे, जो राजसी वेशभूषा में सजे हुए थे। श्रीराम की छवि सबसे अधिक मनमोहक थी, वे कमल के समान सुंदर और सौम्य दिख रहे थे। उनके चेहरे पर दिव्यता का तेज और मर्यादा का आभास था। लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न भी अपने-अपने स्थान पर बेहद आकर्षक और वीर दिख रहे थे।जनकपुर की ओर बढ़ते हुए, जगह-जगह लोगों ने बारात का स्वागत किया। नगरवासियों ने सड़कों को फूलों की मालाओं और तोरणों से सजाया। जब बारात जनकपुर पहुंची, तब राजा जनक ने बहुत ही भव्य तरीके से बारात का स्वागत किया। नगर की महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, और पूरा जनकपुर खुशियों में डूबा हुआ था।श्रीराम की बारात, अपनी मर्यादा और भव्यता के लिए सदैव याद की जाती है। यह बारात न केवल एक विवाह का प्रतीक थी, बल्कि यह धर्म, मर्यादा, और आदर्श का संदेश लेकर चली थी।इस दौरान रामलीला के महंत बृजेन्द्र कुमार दुबे, सह महंत शैलेंद्र कुमार दुबे समन्वयक हरिप्रकाश गोस्वामी, के साथ प्रमुख भूमिकाओं में मंगलेश्वर मिश्रा, नन्हू लाल गर्ग, नरेंद्र त्रिपाठी, व्यास अरुण परोहा, रामनरेश शुक्ला, रामनाथ दहिया, और रामकांत पटेल मंच पर नजर आएंगे। रामलीला के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष रवि शंकर गौरी, महामंत्री राजेश चतुर्वेदी-पालन, उपाध्यक्ष सुरेश केशरवानी, नरेंद्र चंद्र गुप्ता, रामचरण गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी श्यामलाल गुप्ता श्यामू अशोक खानेचा व्यवस्थापक शिव कुमार शुक्ला, अंकुर दुबे, अशुतोष दुबे और मधुसूदन गुप्ता, श्रेय शुक्ला, राजकुमार अग्रवाल, नवीन अग्रवाल हरिओम गुप्ता, लखन लाल केसरवानी शामिल हैं। विंध्य चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश सुखेजा महामंत्री संदीप जैन उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल प्रिंटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शाह मंजूषा शाह सर्व समाज से रामचरण गुप्ता बबल आवतानी विभाष बैनर्जी सौभाग्य केसरी आशीष वाजपेई रायल राजपूत के अध्यक्ष नीरज सिंह अमित सिंह संदीप सिंह जितेंद्र सबनानीलायंस क्लब विंध्य के डायरेक्टर विजय सिंह , अध्यक्ष आर. के. शुक्ला, कोषाध्यक्ष जी. पी. गुप्ता. आलोक सिंह गहोई वैश्य समाज अध्यक्ष संजय गुप्ता प्रमोद गुप्ता धीरेंद्र गुप्ता धीरू संदीप गुप्ता गणेश शंकर गुप्ता अखिलेश कुचिया अशीष वाजपेई प्रियस साहू उपस्थित रहे।स्वागत करने वालो मणिकांत महेश्वरी मनमोहन महेश्वरी रामावतार चमाडिया हेमचन्द जयसवाल बलराम शुक्ला रमेश शुक्ला नरेश शुक्ला श्रेय शुक्ला विनोद गजरानी गुरुदत्त आहूजा अवनीश गुप्ता अभय खरे रमेश शुक्ला अश्वनी शुक्ला शिवम अग्निहोत्री विनय शुक्ला सोमेश शुक्ला शिवम बडोलिया ने जनकपुरी में भव्य स्वागत किया।