
सतना/लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा व अन्य
पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा व अन्य अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “सनातन विराट ब्राह्मण महाकुंभ 2024” का आयोजन लखनऊ में किया गया। इसमें ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज के उत्थान पर चर्चा की गई।
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा का सम्मान करते अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा का सम्मान करते अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव धर्म, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। उन्होंने समाज को संगठित रहने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में आगे बढ़ने का आह्वान किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा ब्राह्मण हमेशा समाज हित में कार्य करता है। संस्कार और संस्कृति की रक्षा इसका दायित्व हैं। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ दिनेश शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित डॉ दिनेश शर्मा कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय, संचालक राजेश शुक्ला, कामादि पीठाधीश्वर पूज्य रामानंदाचार्य, महामंडलेश्वर (अयोध्या) पूज्य गोविंद दास, महंत तीर्थधाम अयोध्या वल्लभा कुंज, महंत बिहारी जी बड़ा मंदिर के कृष्णाचारी महाराज, पूज्य राजेश्वराचार्य महाराज, परशुराम सेना के अध्यक्ष विनय तिवारी, और वीरेंद्र मिश्रा “विरही” सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आह्वान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यह महाकुंभ ब्राह्मण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज के विकास और संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करने का आग्रह किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से सवर्ण आयोग के गठन की मांग की। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय ने महासभा की आगामी योजनाओं पर चर्चा की और सनातन धर्म के प्रचार के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
इस दौरान ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने सतना से परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के पंडित जितेंद्र राय पंडित रवि शर्मा आशीष चतुर्वेदी अखिल ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम के आयोजन में सेनानी विहार लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए