
सतना: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष में उनके संस्मरण को साझा करते हुए प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अटल जी के संस्मरण को साझा किए।उन्होंने कहा कि सतना में भाजपा की नींव रखने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति गर्व का अनुभव कराती है। अटल जी की विशेषता रही कि उन्होंने हमेशा छोटे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उनकी कविताओं में एक रहस्य और प्रेरणा छिपी रहती थी। विदेश यात्राओं में भी वे राष्ट्रध्वज तिरंगे को साथ रखते थे, क्योंकि उनके लिए राष्ट्र प्रथम था।श्री विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी अटल जी ने अपने विचारों को पूरी निष्ठा से रखा। कांग्रेस के नेता भी उनके प्रभावशाली भाषणों को छुप-छुपकर सुनते थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।*अटल जी के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ेगी पार्टी: पं. भगवती प्रसाद पांडेय*अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में *भाजपा जिला अध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पांडेय* ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि अटल जी की कविताएं हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।उन्होंने अटल जी की प्रसिद्ध कविता “कदम मिलाकर चलना होगा…” का जिक्र करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति तभी बढ़ेगी जब हम सब मिलकर एक लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। अटल जी ने हमेशा दल से ऊपर राष्ट्र को प्राथमिकता दी और उनकी विचारधारा हमें अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाती है।पं. पांडेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता की सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।*अटल जी की कविताओं ने दी हिम्मत: मंत्री प्रतिमा बागरी* मध्य प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत दी। आज जो भी हूं आज उन्हीं की कविता के कारण हूं उन्होंने कहा, “टूटे मन से कोई बड़ा कार्य नहीं कर सकता, लेकिन अटल जी की कविताओं ने मुझे संबल प्रदान किया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।”मंत्री बागरी ने अटल जी के संघर्ष और विचारधारा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल राजनीति में बल्कि समाज को प्रेरित करने वाला नेतृत्व दिया। उनकी कविताओं में गहरा अर्थ और प्रेरणा छिपी होती थी, जो हर किसी को संघर्ष के मार्ग पर आगे बढ़ने का हौसला देती हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं और युवाओं से आह्वान किया कि वे अटल जी के आदर्शों को अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।*भाजपा कार्यालय अटल जी की चरण रज से बना है: पुष्पेंद्र प्रताप सिंह* भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने अटल जी के साथ जुड़े संस्मरण साझा करते हुए भावुक हो गए।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह भाजपा कार्यालय केवल ईंट और पत्थरों से नहीं, बल्कि अटल जी की चरण रज से बना है।” उन्होंने बताया कि जब कार्यकर्ताओं ने कार्यालय निर्माण के लिए सहयोग निधि एकत्र कर अटल जी को भेंट की, तो उन्होंने उसे लेने से मना कर दिया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का योगदान ही असली पूंजी है।पूर्व जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अटल जी के विचारों और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती और राष्ट्र निर्माण के लिए हमें भी उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलना होगा।जिले के प्रबुद्धजनों का भी सम्मान किया गया।मंच मे प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गी जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार रामोराम गुप्ता पूर्व विधायक प्रभाकर सिंह ऊषा चौधरी महापौर योगेश ताम्रकार नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह सुरेन्द्र सिंह बघेल नरेंद्र त्रिपाठी सतीश शर्मा अंजू सिंह बघेल उपस्थित रही।कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री ऋषभ सिंह ने और आभार अशोक गुप्ता ने किया।