
सतना। : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता शायद मोतियाबिंद के चश्मे से विकास कार्य ढूंढ रहे हैं, इसलिए उन्हें विकास दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से कांग्रेस नेताओं के पैरों तले जमीन खिसक गई है।श्याम लाल गुप्ता ने विपक्ष के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं और तेज गति से हो रहे कार्यों को देखकर कांग्रेस नेता गुम हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ आलोचना करने में व्यस्त है, जबकि भाजपा सरकार जनता के हित में काम कर रही है।गुप्ता ने कहा कि सतना सहित पूरे प्रदेश में भाजपा ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग सालों तक सत्ता में रहे, वे अब विकास देखने के लिए भी चश्मे का सहारा ले रहे हैं।”कांग्रेस को विकास नहीं, सिर्फ राजनीति करनी आती है” भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस को विकास कार्यों की सराहना करनी चाहिए, लेकिन वे सिर्फ राजनीति करने और जनता को गुमराह करने में जुटे रहते हैं।