
सतना। मेरे प्यारे सतना शहरवासियो,सादर जय हिंद!हृदय अभी भी उस गहरी पीड़ा से भरा है, जब कुछ ही दिन पूर्व जम्मू कश्मीर के पहलगाम में धर्मान्ध कट्टरपंथियों द्वारा हमारे 26 निर्दोष भारतीयों की निर्मम हत्या कर अक्षम्य अपराध किया। यह कृत्य मानवता पर एक काला धब्बा है और इसकी टीस हम सभी महसूस करते हैं।किंतु, इस दुख की घड़ी में, हमारी भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से पूरे राष्ट्र का मस्तक ऊँचा कर दिया है। दिनांक 6 मई की देर रात्रि से 9 मई तक चले साहसिक सिंदूर अभियान में, हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान स्थित कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई न सिर्फ हमारे शहीदों का प्रतिशोध है, बल्कि पह विश्व को नए और शक्तिशाली भारत का स्पष्ट संदेश भी है, जो अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। हमारी सेना के इस अविस्मरणीय शौर्य ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है।भारतीय सेना के इसी असाधारण पराक्रम, उनके सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र सेवा की भावना के प्रति अपनी कृतज्ञता, सम्मान और हृदय से अभिनंदन व्यक्त करने हेतु, सतना के सर्व समाज एवं सर्व धर्म ने मिलकर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन सुनिश्चित किया है। यह यात्रा हमारे सैनिकों के प्रति हमारे अटूट समर्थन और राष्ट्र के प्रति हमारी एकता का प्रतीक है। इस गौरवशाली आयोजन में आपकी उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है।- तिरंगा यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम–पवित्र तिथि: 17 मई 2025 शुभ समयः सांय 04:00 बजे से यात्रा मार्ग : सिटी कोतवाली चौक स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर, मुख्य बाजार की परिक्रमा करते हुए स्थानीय सुभाष पार्क में राष्ट्रगान के साथ संपन्न होगी। आइए, अपने हाथों में राष्ट्र का गौरव तिरंगा थामें, हृदय में राष्ट्रप्रेम लिए, और अपने वीर सैनिकों को यह बताएं कि पूरा सतना उनके साथ खड़ा है। यह समय है अपनी एकजुटता और देशभक्ति का प्रदर्शन करने का। कृपया अपनी राष्ट्रभक्ति और सम्मान की भावना के साथ अनिवार्य रूप से पधारें और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें।